राजस्व लोक अदालतों से 6231 मामलों का निपटारा

By: Aug 22nd, 2026 12:01 am

एक साल में 6107 नामांतरण, 22 बंटवारा और 102 सीमांकन मामलों का समाधान

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से राजस्व मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए आयोजित की जा रही राजस्व लोक अदालतों का जिला सिरमौर में भी प्रभावी असर देखने को मिला है। जुलाई 2025 से जुलाई 2026 तक जिले में लोक अदालतों के माध्यम से कुल 6107 नामांतरण, 22 बंटवारा और 102 सीमांकन मामलों का निपटारा किया गया। पांवटा साहिब में सर्वाधिक 1656 नामांतरण निपटे। इसके अलावा नाहन में 776, ददाहू में 434, नौहरा में 309, कमरऊ में 176, रोनहाट में 177, शिलाई में 315, रेणुकाजी में 136, हरिपुरधार में 129, राजगढ़ में 521, पझौता में 247, पच्छाद में 539, नारग में 245 और माजरा में 447 नामांतरण मामलों का निपटारा हुआ। वहीं, राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

लोगों को कार्यालयों के चक्कर से राहत
राजस्व लोक अदालतों से लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आई है और लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली है। लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल की सराहना की। नाहन निवासी दिनेश, विनय कुमार, पवन कुमार और मनोज ने बताया कि लोक अदालत में जमीन, विरासत और नामांतरण से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान हुआ। जिला प्रशासन ने राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने
के निर्देश दिए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App