मां भंगायणी मंदिर में स्थापित होगी भव्य नंदी प्रतिमा
निजी संवाददाता-हरिपुरधार
प्रसिद्ध मां भंगायणी मंदिर परिसर स्थित शिवालय में भगवान शिव के परम भक्त नंदी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा निर्माण के लिए विशेष रूप से वियतनाम से करीब 250 किलोग्राम वजन का उच्च गुणवत्ता वाला सफेद मार्बल मंगवाया गया है। जयपुर के कुशल कारीगर इस पत्थर को आकर्षक एवं कलात्मक नंदी प्रतिमा का स्वरूप देने में जुटे हैं।
निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव की आराधना में नंदी का विशेष महत्व है। इसी आस्था को देखते हुए शिवालय में शिवलिंग के ठीक सामने प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मंदिर ट्रस्ट के संचालक बलवीर ठाकुर ने बताया कि शिवालय की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को देखते हुए नंदी की विशेष प्रतिमा तैयार करवाने का निर्णय लिया गया। प्रतिमा पर बारीक नक्काशी और कलात्मक कार्य किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद इसे विधिवत स्थापित किया जाएगा। इससे मंदिर परिसर की धार्मिक आभा और सुंदरता बढऩे के साथ श्रद्धालुओं के लिए यह नया आकर्षण केंद्र बनेगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
