सही जानकारी बनेगी एचआईवी से बचाव की ढाल

By: Aug 22nd, 2026 12:01 am

कन्या कालेज ऊना में स्वास्थ्य जागरूकता का अनोखा पाठ, जांच में देरी न करें

स्टाफ रिपोर्टर – ऊना
एलजेएन हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या डिग्री कालेज ऊना के रेड रिबन क्लब की ओर से सनराइज टीआईपी, ऊना एनजीओ के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एचआईवी-एड्स एवं यौन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सनराइज टीआईपी, ऊना एनजीओ की काउंसलर पूजा डोगरा और पीयर एजुकेटर बलविंदर कौर ने छात्राओं को यौन स्वास्थ्य, सुरक्षित व्यवहार, संक्रमण से बचाव तथा समय पर परीक्षण और उपचार के महत्व की जानकारी दी। रेड रिबन क्लब के कन्वीनर सहायक प्रोफेसर यशपाल शर्मा ने कहा कि युवाओं में सही जानकारी और जागरूकता ही एचआईवी-एड्स जैसी स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने का प्रभावी माध्यम है।

सही जानकारी सुरक्षित भविष्य

कालेज के प्रधानाचार्य डा. रमन जसवाल ने कहा कि युवावस्था में सही जानकारी और जिम्मेदार निर्णय भविष्य के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में को-कन्वीनर सहायक प्रोफेसर कनिका शर्मा सहित डा. देविंदर कुमार, डा. रीना चंदेल और अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App