कांस्टेबल भर्ती के लिए पांच तक आवेदन का मौका, अधिकतम आयुसीमा में फिर पांच साल की छूट दी

By: Aug 21st, 2026 10:33 pm

कार्यालय संवाददाता-शिमला

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत देते हुए कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में एक बार के लिए पांच साल की छूट दी है। सरकार के गृह विभाग के फैसले के बाद आयोग ने यह छूट पुरुष और महिला कांस्टेबल पदों के लिए दी है। इसके साथ ही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख भी 15 दिन बढ़ा दी गई है। अब पात्र होमगार्ड जवान पांच सितंबर 2026 रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आवेदन की सुविधा बंद कर दी जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। आयोग ने कहा है कि इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करें। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती की बाकी सभी शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App