NHAI अप्रेंटिस के बंपर पदों पर आवेदन शुरू, बिना परीक्षा के चयन; ऐसे करें अप्लाई
एनएचएआई यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का मुख्य काम देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास, निर्माण, रखरखाव और प्रबंधन करना है। यह सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधीन काम करता है। छात्रों को हर महीने स्टाइपेंड, देश के बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स पर काम करने का प्रैक्टिकल अनुभव, और अनुभवी इंजीनियरों व मैनेजरों से सीखने का मौका मिलता है…
कालेज की पढ़ाई के साथ इंटर्नशिप काम सीखने की अच्छी अपॉर्चुनिटी मानी जाती है। इसके जरिए कैंडिडेट्स को प्रैक्टिल नॉलेज के साथ काम की दुनिया का असल अनुभव हासिल का अवसर मिलता है। जो कैंडिडेट्स ऐसी ही मौके की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए एनएचएआई खुशखबरी लेकर आया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप प्रोग्राम 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारत सरकार की प्रतिष्ठित संस्था है, जो देश के नेशनल हाई-वे के विकास, रखरखाव और उनसे जुड़े सभी तरह के प्रबंधन का काम करती है। यह मौका खासतौर से उन छात्रों के लिए है, जो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, रोड सेफ्टी, मैनेजमेंट, लॉ और फाइनांस, मीडिया, इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर जैसे सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। देशभर में चल रहे 125 नेशनल हाई-वे प्रोजेक्ट पर कैंडिडेट्स काम कर सकेंगे। प्रोफेशनल एक्सपीरियंस लेने के साथ कैंडिडेट्स को हर महीने अच्छा स्टाइपेंड भी मिलेगा।
ऐसे करें अप्लाई
इंटर्नशिप में रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स को एनएचएआई के पोर्टल internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in पर जाना होगा। यहां अपना नाम और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करके लॉगइन नंबर क्रिएट करें। मोबाइल नंबर ओटीपी के जरिए वेरिफाई किया जाएगा। इसके बाद अपनी एजुकेशनल और अन्य डिटेल्स ध्यान से सबमिट करें।
एनएचएआई में आवेदन से स्टाइपेंड की महत्त्वपूर्ण तिथियां
संस्था नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया
इंटर्नशिप प्रोग्राम एनएचएआई विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप प्रोग्राम
सीटें 1080+
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 20 अक्तूबर 2026
स्टाइपेंड कितना मिलेगा 20,000
सेलेक्शन प्रोसेस शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ऑफर लेटर (कोई एग्जाम नहीं होगा)
अप्लाई करने का पोर्टल hipsatnhai.digitalindiacorapration.in
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
