एएसआई नरेंद्र परमार को डीजीपी डिस्क अवार्ड
डरोह। पुलिस मुख्यालय हिमाचल प्रदेश द्वारा सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह परमार को पुलिस प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके,अद्भुत, अभूतपूर्व एवं सराहनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश पुलिस शिमला द्वारा डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह खुशहाल चंद शर्मा, आईपीएसए डीआईजी पीटीसी डरोह और एसपी पीटीसी भूपेंद्र सिंह कंवर, आईपीएस की उपस्थिति में सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह परमार को डीजीपी डिस्क पहनाकर सम्मानित किया गया।
सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह परमार पुत्र गगन सिंह परमार सुलाह विधानसभा क्षेत्र के गांव भवारना (रुमेहड़) के निवासी हैं। लंबे समय से पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में बाहरी प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस के विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के संचालन में महत्वपूर्ण, उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान दिया है। सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह परमार की इस उपलब्धि पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें तथा उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
