मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन

By: Aug 28th, 2026 12:51 am

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न केंद्रों में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। आंदोलनात्मक कार्यस्र5म के तहत बैंक शाखाओं और प्रशासनिक केंद्रों पर कर्मचारियों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और हाथों में तख्तियां लेकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में यूएफबीयू से जुड़े विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के शीघ्र समाधान के साथ सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग उठाई। यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की जायज मांगों की ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने लंबित मामलों पर सार्थक वार्ता शुरू कर ठोस समाधान निकालने की मांग की। नेताओं ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App