ऊना के सात वर्षीय यश ने कराटे प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक
Aug 31st, 2026 10:07 pm
निजी संवाददाता— मुबारिकपुर
ऊना जिला के सपोरी गांव निवासी सात वर्षीय यश राजपूत ने इंटरनेशनल स्टेट कराटे चैंपियनशिप लीग के पुणे सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते हैं। 30 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए यश ने दमदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता में सफलता हासिल की।
यश राजपूत राजीव जसवाल के पुत्र हैं। यश के पिता भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। परिजनों ने बताया कि यश को बचपन से ही खेलों के प्रति विशेष रुचि है। कम उम्र में दो स्वर्ण पदक जीतकर यश ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
