कांग्रेस की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ धर्मशाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा का धरना
धर्मशाला। कांग्रेस सरकार की कथित युवा विरोधी नीतियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों की अनदेखी के विरोध में आज धर्मशाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। यह धरना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष तपन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान धर्मशाला के विधायक श्री सुधीर शर्मा जी नगरोटा के पूर्व विधायक अरुण कूका जी पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी जी और भाजपा के जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा जी सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं के हितों की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तपन मन्हास ने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और बेहतर अवसरों की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिला अध्यक्ष तपन ने कहा कि युवाओं के हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
