विधानसभा के बाहर भाजपा का हल्ला, बीजेपी ने पूर्व सरकार की योजनाएं बहाल करने की मांग की

By: Aug 25th, 2026 11:12 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-शिमला

भाजपा विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पूर्व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व सरकार की योजनाओं को बंद करके बदले की राजनीति कर रही है। मुकदमे करके, साजिशें करके, सब कुछ बंद करने के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने पूछा कि जब नौकरी दे नहीं सकते तो गारंटी क्यों दी? कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता कसमें खाकर कहते थे कि पक्की नौकरी मिलेगी, पेंशन वाली नौकरी मिलेगी, ठूंजा साल वाली मिलेगी।

हमने सारी तैयारी कर ली है। सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां निकाल दी जाएंगी। अब जब सत्ता से जाने की बारी आई तो कह रहे हैं कि नौकरियां नहीं दे पाएंगे। आखिर क्या तैयारी की थी? प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, सबको ठगने के लिए कांग्रेस ने यह चाल चली थी। अब नक़ाब उतर रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App