बीएसएफ-एसएसबी को 1129 एकड़ जमीन, शाह बोले, घुसपैठ नहीं रुकी, तो बंगाल और भारत असुरक्षित
एजेंसियां — सिलीगुड़ी
पश्चिम बंगाल के दौरे पर बॉर्डर सिक्योरिटी की रिव्यू करने के पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जहां पूर्व सीएम ममता बनर्जी को निशाने पर लिया, तो वहीं दूसरी तरफ राज्य में बीजेपी के पहले सीएम सुवेंदु अधिकारी की तगड़ी तारीफ की है। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम में अमित शाह ने मंच से सुवेंदु अधिकारी की तारीफ की। श्री शाह ने कहा कि मैं सुवेंदु अधिकारी की दिल से तारीफ करना चाहता हूं। जब से वह सत्ता में आए हैं, बॉर्डर सिक्योरिटी के लिए गृह मंत्रालय से हमें जो भी मदद चाहिए थी, उसके लिए बस एक फोन कॉल करना पड़ा है। चि_ी बाद में आती है, मंजूरी पहले मिल जाती है। सरकार बनने के 45 दिनों के अंदर ही सुवेंदु अधिकारी ने बीएसएफ और एसएसबी के लिए 1,129 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई, जिसकी मांग हम 2014 से कर रहे थे, लेकिन कभी नहीं मिली थी। अब सिर्फ 29 एकड़ जमीन बाकी है।
अमित शाह ने कहा कि वह सुबह वह नाश्ते के लिए आए थे और बैठते ही बोले कि बाकी 29 एकड़ जमीन के लिए पैसे भेज दीजिए, अगले ही दिन ऑर्डर जारी हो जाएगा। यह तेजी इसलिए नहीं है कि सुवेंदु अधिकारी बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री हैं। अधिकारी मेरे दोस्त हैं और मैं उन्हें समझता हूं। हमने पश्चिम बंगाल की समस्याओं पर घंटों चर्चा की है। वे जानते हैं कि जब तक घुसपैठ नहीं रुकेगी, न तो पश्चिम बंगाल सुरक्षित रह सकता है और न ही भारत। घुसपैठ रोकने की पहली शर्त है पूरे बॉर्डर को ठीक से सुरक्षित करना। श्री शाह ने कहा कि हम हम ममता बनर्जी से गुहार लगाते-लगाते थक गए थे, लेकिन बॉर्डर पर बाड़ लगाने के लिए हमें कभी जमीन नहीं दी गई। एक बार मैं खुद उनके ऑफि़स गया और उनसे कहा कि ममता जी, आप बीजेपी को जमीन नहीं दे रही हैं। आप बीएसएफ को जमीन दे रही हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
