सीबीएसई स्कूलों को जल्द मिलेंगे 77 बायोलॉजी टीचर, शिक्षा विभाग ने तैयार की सूची, सरकार की मंजूरी का इंतजार
शिक्षा विभाग ने तैयार की सूची, प्रदेश सरकार की मंजूरी का इंतजार
कार्यालय संवाददाता-शिमला
हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य चयन आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों में से अब जीव विज्ञान के 77 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों की सूची तैयार कर ली है और अब इसे प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सरकार से स्वीकृति मिलते ही संबंधित शिक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
मंजूरी मिलते ही होगी तैनाती
शिक्षा विभाग ने जीव विज्ञान विषय के चयनित अभ्यर्थियों का पूरा विवरण तैयार कर लिया है। राज्य चयन आयोग की ओर से परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग स्तर पर नियुक्ति से संबंधित औपचारिकताएं पूरी की गई हैं। अब सूची को सरकार के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित सीबीएसई स्कूलों में तैनाती दी जाएगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
