किसान-मजदूर मुद्दों पर गरजी सीटू, गांधी चौक पर प्रदर्शन
Aug 11th, 2026 12:01 am
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सीटू, ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने सोमवार को हमीरपुर में रैली निकालकर गांधी चौक पर प्रदर्शन किया।
सीटू नेताओं ने आरोप लगाया कि चार लेबर कोड से मजदूरों की नौकरी और अधिकार प्रभावित होंगे, जबकि मुक्त व्यापार समझौतों से किसानों को नुकसान होगा।
उन्होंने मनरेगा बहाल करने, मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए करने, भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता रद्द करने और स्मार्ट मीटर लगाना बंद करने की मांग उठाई। प्रदर्शन को सीटू के राष्ट्रीय सचिव डा. कश्मीर सिंह ठाकुर, जिला सचिव जोगिंद्र कुमार, कुलदीप खरवाड़ा और रंजन शर्मा ने संबोधित किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
