अगले महीने देशव्यापी अभियान शुरू करेगी सीजेपी

By: Aug 6th, 2026 11:20 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दो दिनों की गहन चर्चा के बाद गुरुवार को घोषणा की है कि उनकी पार्टी इस साल सितंबर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ नाम से एक राष्ट्रव्यापी कैंपेन शुरू करेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशभर के लोगों की आकांक्षाओं, अपेक्षाओं और चिंताओं को करीब से समझना और संवाद स्थापित करना है।

अभिजीत दिपके ने गुरुवार को केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों ने ही इस सरकार को इस्तीफा देने पर मजबूर किया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 14 सालों में देश के दमन और तानाशाही देखी है, लेकिन अब लोगों के मन का डर खत्म हो गया है और सबसे अहम बात यह है कि लोग अब इनसे नहीं डरते।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App