पांच सितंबर को दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’ का मार्च, केंद्र सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने पांच सितंबर को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है। पार्टी ने भारत सरकार पर युवाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। सीजेपी के मुताबिक, 25 जुलाई को सरकार की ओर से किए वादों के बाद देशभर में चल रहे युवा विरोध प्रदर्शनों को भरोसे के साथ वापस लिया गया था। अब तक उन वादों को पूरा नहीं किया गया है। इसी के विरोध में पांच सितंबर को मार्च निकाला जाएगा। शांतिपूर्ण मार्च नई दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू होगा। प्रदर्शनकारी यहां से नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर आगे बढ़ेंगे।
पार्टी ने इसे शांतिपूर्ण विरोध के तौर पर आयोजित करने की बात कही है। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से छात्रों, युवाओं और युवा संगठनों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। सीजेपी ने बताया कि मार्च का नेतृत्व नीट परीक्षा से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों और पुलिस बर्बरता के पीडि़तों के परिवार करेंगे। इन परिवारों के साथ छात्र और युवा संगठन भी मार्च में शामिल होंगे। इसके अलावा देशभर से युवा नागरिकों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
