Punjab : अमृतसर में छह किलो हेरोइन जब्त

By: Aug 25th, 2026 12:08 am

निजी संवाददाता-अमृतसर

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच व्यक्तियों को नौ गैर कानूनी पिस्तौलों और 6.311 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर गैर कानूनी हथियारों तथा नशा तस्करी के तीन नेटवर्कों को ध्वस्त कर दिया है।

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोमवार यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अरमानदीप सिंह 20 और तीरथ सिंह 20 दोनों निवासी गांव शेखमंगा, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथलाय शमशेर सिंह शेरा 21 निवासी गांव हेतमपुरा, अमृतसर (देहात) कमलेश रानी 65 निवासी इंदिरा कॉलोनी अमृतसर और एक नाबालिग के रूप में हुई है। है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App