चीनी के बढ़े दामों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोके प्रदर्शनकारी, वाटर कैनन का किया प्रयोग
चंडीगढ़ में पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोके प्रदर्शनकारी; वाटर कैनन का किया प्रयोग, हिरासत में लिए कई कार्यकर्ता
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंडीगढ़
चंडीगढ़ में चीनी के बढ़े दामों पर पंजाब कांग्रेस का जमकर किया प्रदर्शन। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वडिंग को पुलिस हिरासत में लेते हुए व चंडीगढ़ पुलिस वाटर कैनन प्रयोग किया। चीनी के बढ़े दामों के खिलाफ बुधवार पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। इस दौरान जब कांग्रेस नेता गवर्नर हाउस की तरफ बढऩे लगे तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया। प्रदर्शनकारियों को आगे बढऩे से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं, पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। वहीं, प्रदर्शन में काफी संख्या में बुधवार को महिला कांग्रेस वर्कर पहुंची हुई थी। प्रदर्शन में काफी संख्या में आज महिला कांग्रेस वर्कर पहुंची हुई थी। राजा वडिंग को सबसे पहले हिरासत में लिया जाब कांग्रेस की ओर से आज शाम चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन किया गया।
यह प्रदर्शन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग की अगुवाई में रखा गया था। यहां कांग्रेस की ओर से एक बड़े बर्तन में चाय बनाई जा रही थी।इस दौरान जैसे ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गवर्नर हाउस की तरफ जाने की कोशिश की। वहीं, पुलिस ने राजा वड़िंग को पहले हिरासत में ले लिया। लेकिन भीड़ पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थी। ऐसे में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। वहीं, कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को लेकर पूरी तैयारी की थी। कई पूर्व मंत्री और विधायक प्रदर्शन में शामिल हुए। हालांकि पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत कुछ नेता नजर नहीं आए। वहीं, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, कुलजीत सिंह नागरा और यूथ कांग्रेस के नेता बड़ी संख्या में पहुंचे थे। वहीं, पुलिस भी प्रदर्शन को लेकर पूरी तैयारी के साथ तैनात थी। मौके पर पहले ही बैरिकेडिंग कर दी गई थी। इसके साथ ही तीन बसों का इंतजाम किया गया था, ताकि प्रदर्शनकारी आगे बढ़ें तो उन्हें तुरंत हिरासत में लिया जा सके।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
