पांवटा के यमुना तट पर कृष्ण लीला
महाराष्ट्र पुणे से आए कलाकारों ने किया श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध
कार्यालय संवाददाता पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट पांवटा साहिब द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में जन्माष्टमी सप्ताह के चलते बुधवार देर शाम को यमुना जी के घाट पर श्री राधा कृष्ण हनुमान मंदिर के प्रांगण में सायं सात बजे यमुना जी की आरती का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महाराष्ट्र पुणे से आए कलाकार भरतनाट्यम नृत्य नाटिका के माध्यम से श्रीकृष्ण लीला पर अपनी प्रस्तुति दी। देश-विदेश में कृष्ण लीला का मंचन करने में उतना आनंद नहीं आया, जितना पांवटा साहिब के यमुना तट पर आया।
राधा-कृष्ण हनुमान जगन्नाथ मंदिर में पहले राधा-कृष्ण की आरती और फिर मां यमुना की आरती के बाद कलाकारों ने नारायण स्तुति, भक्त नामदेव कृष्ण वृत्तांत, द्रोपदी चीर हरण, कालिया मर्दन और मंगलम की कथा को भरतनाट्यम की संपूर्ण भाव भंगिमा के साथ प्रस्तुत करते हुए सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
