सुधीर शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला
निजी संवाददाता-गलोड़
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ऊपर टिप्पणी करने वाले सुधीर शर्मा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जगह-जगह पर धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को गलोड़ बाजार में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष सुमन भारती की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नादौन कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद और गलोड़ ब्लाक के अध्यक्ष प्रेम चंद सहित युवा कार्यकर्ता और महिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके सुधीर शर्मा का बाजार में पुतला जलाकर इस तरह की बयानबाजी पर कड़ा ऐतराज जताया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि सुधीर शर्मा ने बहुत ही अशोभनीय टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इस मौके पर पंचायत प्रधान विशाल लखनपाल, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक संधु, पूर्व अध्यक्ष मोंटी संधु, पंचायत के पूर्व प्रधान संजय कुमार, कपिल, राजीव और संजीव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
