राष्ट्र की एकता, अखंडता का दिया संदेश
नानू बगोडिय़ा में लोक संस्कृति कला मंच ने मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती
नगर संवाददाता -राजगढ़
ग्राम नानू बगोडिय़ा में संस्कृति मंत्रालयए भारत सरकार के सौजन्य से लोक संस्कृति कला मंच द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के दर्जनों विद्वानों, साहित्यकारोंए लोक कलाकारों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का शुभारंभ पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री से सम्मानित प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं विद्वान विद्यानंद सरैक ने की, जबकि समापन समारोह में राजगढ़ के एसडीएम राजकुमार ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लोक संस्कृति कला मंच के संस्थापक एवं प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार चंद्र मोहन ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाना महज एक स्मरणोत्सव नहींए बल्कि उनके राष्ट्र निर्माणए राष्ट्रीय एकताए अखंडता और दृढ़ संकल्प के विचारों को जन.जन तक पहुंचाने का अवसर है।
समारोह में विद्यानंद सरैक ने सरदार पटेल के जीवनए व्यक्तित्व तथा भारत के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक रीना कश्यप ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। डॉ जोगेंद्र हाब्बी ने विभिन्न रियासतों के एकीकरण और अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल देश के राजनीतिक एकीकरण के शिल्पकार ही नहींए बल्कि आधुनिक भारतीय प्रशासन की मजबूत नींव रखने वाले दूरदर्शी राष्ट्रनिर्माता भी थे। चेष्टा लोक कला मंचए नाहन सहित विभिन्न सांस्कृतिक दलों और लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
