एचपीटीयू में जब तक कुलपति नहीं आएंगे, तब तक भूख हड़ताल रहेगी जारी

By: Aug 21st, 2026 12:52 am

कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भूख हड़ताल गुरुवार से शुरू कर दी है। विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया है कि जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। एबीवीपी विभाग संयोजक भवानी ठाकुर ने कहा कि जब तक कुलपति नहीं आएंगें और छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। जब तक समाधान नहीं, तब तक भोजन नहीं। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज करना अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। करीब दो वर्ष का समय बीतने के बावजूद कुलपति की नियुक्ति न होना सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विद्यार्थी परिषद की प्रमुख मांगों मेंं कुलपति एवं डीन के रिक्त पद तत्काल भरे जाएं। एचपीटीयू मेंं लंबे समय से रिक्त चल रहे वाइस चांसलर एवं डीन के पदों को शीघ्र भरा जाए।

विद्यार्थी परिषद की दो टूक
एबीवीपी ने सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मांगों पर ठोस और सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विद्यार्थी परिषद छात्र हितों के लिए हर लोकतांत्रिक मंच पर संघर्ष करेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App