मां चिंतपूर्णी के दर्शनों को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

By: Aug 20th, 2026 12:01 am

नगर संवाददाता – चिंतपूर्णी
विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के पावन दरबार में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले के सातवें दिन श्रावण अष्टमी पर्व अत्यंत श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार को मुख्य अष्टमी पर्व के अवसर पर माता के दर्शनों के भारी भीड़ उमडऩे की संभावना है। श्रावण अष्टमी के उपलक्ष पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों द्वारा विशेष पूजा अर्चना और 56 भोग लगाए जाएंगे।

मेले के दौरान अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 3 लाख से अधिक पहुंच चुका है, जबकि अगले 24 घंटों में 1 लाख से भी ज्यादा नए भक्तों के पहुंचने की संभावना है। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है और श्रद्धालुओं की डबल लाइन माधो दा टिल्ला तक जा पहुंची है। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गेट-1 से लेकर ओल्ड बस स्टैंड तक भारी पुलिस बल तैनात है। एसडीएम पारस अग्रवाल ने मेला क्षेत्र का स्वयं द्वारा किया।

व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े कदम

मंदिर न्यास द्वारा इस बार बनाए गए जूता घर और गेट-1 व 2 से जूते पहनकर एंट्री रोकने के कड़े फैसले से दर्शन व्यवस्था काफी सुचारू बनी हुई है। इसके अलावा 8 दुकानों के अंदर से होकर मंदिर जाने वाले सभी अंदरूनी व चोर रास्तों को सील रखे जाने से अव्यवस्था पर पूरी तरह अंकुश लगा हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App