गानवी खड्ड में बढ़े पानी से बह गईं कलवर्ट की पाइपें अस्थायी मार्ग क्षतिग्रस्त

By: Aug 31st, 2026 10:00 pm

एक सप्ताह पहले बिछाई गई थीं 26 आरसीसी पाइपेंए 15 से 20 दिन में तैयार होगा स्थायी सुरक्षित मार्ग

वरिष्ठ संवाददाता रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर। गानवी खड्ड में बढ़े जल प्रवाह ने लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए अस्थायी मार्ग को नुकसान पहुंचाया है। खड्ड में पानी का बहाव बढऩे के कारण कलवर्ट में लगाई गई कुछ आरसीसी पाइपें बह गईं। इससे अस्थायी मार्ग को भी भारी क्षति पहुंची है। करीब एक सप्ताह पहले विभाग ने खड्ड में 26 आरसीसी पाइपें बिछाकर उनके ऊपर से वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई थी। गानवी खड्ड में कलवर्ट स्थापित करते समय ही स्पष्ट कर दिया गया था कि यह मार्ग अस्थायी व्यवस्था के तौर पर बनाया गया है।

इसका मुख्य उद्देश्य गानवी की ओर प्रस्तावित एबटमेंट के निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री पहुंचाना था। अब एबटमेंट निर्माण के लिए जरूरी अधिकांश सामग्री इसी अस्थायी मार्ग से पहुंचाई जा चुकी है।। आगामी दो दिनों के भीतर फाउंडेशन की कटिंग का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। लगभग 7 से 10 दिनों के भीतर एबटमेंट का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके करीब एक सप्ताह बाद बैली ब्रिज की लॉन्चिंग का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। विभाग के अनुसार आगामी 15 से 20 दिनों में स्थायी और सुरक्षित मार्ग तैयार हो जाएगा। यह मार्ग निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि वर्तमान अस्थायी मार्ग केवल निर्माण सामग्री की ढुलाई के उद्देश्य से बनाया गया था। खड्ड में जल प्रवाह बढऩे से हुई क्षति के बाद अब विभाग का मुख्य फोकस स्थायी व्यवस्था तैयार करने पर है।

उधरएएसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह् नेगी ने बताया की गानवी खड्ड में जल प्रवाह बढऩे के कारण खड्ड पर बनाई गई अस्थायी सडक़ संपर्क सुविधा बह गई। इसके चलते गानवीए कूट ग्राम पंचायतों का सडक़ संपर्क प्रभावित हुआ है। जल्द मार्ग ब हाल कर दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App