पीरनिगाह मंदिर के संचालन को लेकर डीसी का घेराव

By: Aug 22nd, 2026 12:01 am

लोगों ने नारेबाजी कर जताया रोष, पंचायत को जिम्मेदारी सौंपने की मांग पर अड़ी पब्लिक, बार-बार चक्कर काटने से तंग होने के आरोप

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर के संचालन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। मंदिर का संचालन नई पंचायत को सौंपने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बसोली पंचायत के ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर डीसी का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। भारी संख्या में ग्रामीणों के उपायुक्त कार्यालय पहुंचने से परिसर में काफी देर तक माहौल गरमाया रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनावों के बाद नई पंचायत का गठन होने के बावजूद पीरनिगाह मंदिर का संचालन अभी तक प्रशासनिक स्तर पर ही किया जा रहा है। ग्रामीण लगातार मांग कर रहे हैं कि मंदिर के संचालन की जिम्मेदारी पंचायत को सौंपी जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके।

ग्रामीणों के अनुसार इस मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी पिछले करीब तीन माह से प्रशासनिक अधिकारियों और डीसी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण सुबह से ही अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। इसके बाद बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण डीसी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जाहिर की और जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों ने गुरुवार और बुधवार को भी डीसी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज में महिला के कपड़े चोरी

ग्रामीणों ने कहा कि पीरनिगाह मंदिर स्थानीय लोगों के बुजुर्गों-पुरखों की मलकीयति भूमि पर बना है और इसे इलाके के ग्रामीणों ने छोटे स्तर से बड़े स्तर तक पहुंचाया है। इसलिए मंदिर का प्रबंधन पंचायत के हाथों में होना चाहिए। परंतु वर्तमान में ऐसा नहीं हो रहा है और जिला प्रशासन पिछले तीन माह से पंचायत को मंदिर का संचालन सौंपने के लिए अटकले लगा रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App