‘विष्णु प्रभाकर के नाटकों में पारिवारिक संबंध’ पुस्तक का डीसी ने किया विमोचन

By: Aug 11th, 2026 12:01 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बिलासपुर
पूर्व जिला भाषा अधिकारी डा. अनीता शर्मा की पुस्तक ‘विष्णु प्रभाकर के नाटकों में पारिवारिक संबंध’ का विमोचन बचत भवन में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने किया। उन्होंने लेखिका को पुस्तक प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुस्तक विष्णु प्रभाकर के नाटकों के माध्यम से पारिवारिक संबंधों और बदलते सामाजिक मूल्यों को समझने वाला महत्वपूर्ण शोध कार्य है। राहुल कुमार ने कहा कि बदलते समय में साहित्य पारिवारिक रिश्तों, जिम्मेदारियों और मानवीय संवेदनाओं को समझने का अवसर देता है।

उन्होंने बच्चों और युवाओं में पढऩे की आदत विकसित करने पर भी जोर दिया। डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि विष्णु प्रभाकर के नाटकों में परिवार आपसी समझ, संवेदनाओं और जीवन-मूल्यों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर डॉ. लेखराम शर्मा, जीतराम सुमन, कुलदीप चंदेल, कर्ण चंदेल, संदेश शर्मा, मधुरिमा कश्यप, रितेश गुप्ता और नीलम चंदेल मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App