सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में मांगों पर किया मंथन,जल्द पूरा करने की लगाई गुहार

By: Aug 22nd, 2026 12:01 am

स्टाफ रिपोर्टर-कुमारसैन
ऑल इंडिया पैरा मिलिट्री एक्स-सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन की कुमारसैन-आनी इकाई की बैठक शुक्रवार को ट्रेनिंग सेंटर कुमारसैन में इकाई अध्यक्ष देवी चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में करीब 80 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत दिवंगत पूर्व सैनिकों हरीश कश्यप, रती राम और पाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद बैठक की कार्यवाही शुरू हुई, जिसमें पूर्व सैनिकों ने संगठन और पेंशन संबंधी विभिन्न मुद्दों पर अपने-अपने सुझाव रखे।

बैठक के दौरान हाल ही में सेवानिवृत्त हुए कुछ पूर्व सैनिकों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। इकाई अध्यक्ष देवी चंद्र वर्मा ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन की घोषणा के संदर्भ में पूर्व पेंशनरों की चिंताओं को बैठक में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को 8वें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलने की आशंका को लेकर पूर्व सैनिकों में रोष है। बैठक में उपाध्यक्ष जय चंद सिंह, प्रदेश प्रेस सचिव धर्म प्रकाश शर्मा, सचिव सोमराज, काहीत तयाान सिंह, राजेश वर्मा, राजेंद्र वर्मा, धर्मवीर, दिलीप वर्मा सहित करीब 80 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App