पहली से आठवीं कक्षा तक की परीक्षाएं 28 सितंबर से, ग्रीष्मकालीन स्कूलों की परीक्षाओं का शेडयूल जारी

By: Aug 27th, 2026 10:15 pm

कार्यालय संवाददाता— शिमला

हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक एसए वन 2026 परीक्षाओं का शडयूल जारी किया गया है। यह परीक्षाएं 28 सितंबर से शुरू होकर सात अक्तूबर तक चलेंगी। सभी परीक्षाओं का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। जारी डेटशीट के अनुसार, पहली और दूसरी कक्षा की परीक्षाएं 28 सितंबर से पहली अक्तूबर तक होंगी। पहली कक्षा में हिंदी, अंग्रेजी और गणित, जबकि दूसरी कक्षा में गणित, हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा होगी। कक्षा तीसरी से पांचवीं की परीक्षाएं भी 28 सितंबर से शुरू होंगी। तीसरी कक्षा में हिंदी, गणित, अंग्रेजी और ईवीएस, चौथी में अंग्रेजी, हिंदी, ईवीएस और गणित तथा पांचवीं में ईवीएस, अंग्रेजी, गणित और हिंदी की परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं।

कक्षा छठी से आठवीं की परीक्षाएं 28 सितंबर से सात अक्तूबर तक आयोजित होंगी। छठी कक्षा में विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, हिमाचल लोक संस्कृति एवं योग, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत तथा कला विषय शामिल हैं। सातवीं और आठवीं कक्षा के लिए अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, हिंदी, संस्कृत सहित ड्राइंग, गृह विज्ञान, संगीत, पंजाबी और उर्दू जैसे विषयों की परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App