युवाओं के मन में आने चाहिए नए आइडिया, जेन-ज़ी के साथ खेलो इंडिया संवाद में बोले पीएम मोदी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के जेन-ज़ी के साथ सीधा संवाद किया। ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1,500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं और खिलाडिय़ों से वर्चुअली रूप से इस कार्यक्रम में जुड़े। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के मन में नए आइडिया आने चाहिए। खेल हमें जिंदगी की चुनौतियों से लडऩा सिखाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस 15 अगस्त को मैंने लाल किले से देश के सामने भारत का स्पोट्र्स विजन रखा।
जब मैं खेलों की बात करता हूं, तो यह सिर्फ मेडल जीतने तक सीमित नहीं है। यह एक विकसित भारत के निर्माण में भारत की खेल क्षमता और युवा शक्ति को एकजुट करने का अभियान है। पीएम मोदी ने कहा कि जो खेलते हैं, वे खिलते हैं और खेल में ‘खिलने’ का मतलब सिर्फ मैदान पर जीतना नहीं है। इसका मतलब है व्यक्ति और परिवार का विकास होना। साथ ही देश का मान बढ़ाना। जब कोई खिलाड़ी सफल होता है, तो वह सफलता सिर्फ उसकी नहीं होती। इससे उसके परिवार की पहचान बढ़ती है। उसके स्कूल और कॉलेज का मान बढ़ता है। उसके जिले और राज्य की पहचान मजबूत होती है। दुनिया उस शहर या राज्य को उस खिलाड़ी के नाम से पहचानने लगती है। आज युवाओं को स्क्रीन से ज्यादा स्पोट्र्स सेंटर और प्लेग्राउंड चाहिए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
