रोटरी क्लब नाहन के सहयोग से चार दिवसीय फ्री योग शिविर शुरू
Aug 11th, 2026 12:01 am
कार्यालय संवाददाता – नाहन
रोटरी क्लब नाहन के सहयोग से दीर्घायु योग केंद्र पक्का टैंक नाहन में सोमवार से चार दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 10 अगस्त से 13 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित विभिन्न अभ्यास करवाए जा रहे हैं। शिविर का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। योग शिविर के सत्र प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सायंकाल साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
