शिमला में 10 अगस्त को रोजगार का सुनहरा मौका, तपन इंडस्ट्रीज करेगी दस पदों पर भर्ती
यूएस क्लब में लगेगा भर्ती शिविर, 12,750 रुपए तक मिलेगा मासिक वेतन
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से 10 अगस्त को यूएस क्लब स्थित कार्यालय में तपन इंडस्ट्रीज़, शोघी के लिए भर्ती शिविर लगाया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर में कुल 10 पदों पर सीधे साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी प्रवीण नगराईक ने बताया कि भर्ती के तहत विक्रय कार्यकारी के पांच, तकनीशियन के दो, स्पेयर पाट्र्स कार्यकारी के दो तथा वारंटी प्रभारी का एक पद भरा जाएगा। विक्रय कार्यकारी के लिए 12वीं अथवा किसी भी विषय में स्नातक, तकनीशियन के लिए आईटीआई या विद्युत विषय में डिप्लोमा तथा स्पेयर पाट्र्स कार्यकारी और वारंटी प्रभारी के लिए किसी भी विषय में स्नातक योग्यता निर्धारित की गई है। भर्ती में 19 से 47 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र, बायोडाटा और जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
