देश की 32 यूनिवर्सिटीज फर्जी घोषित, UGC की चेतावनी, ऑनलाइन डिग्री के झांसे में न आएं छात्र
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
12वीं पास करने के बाद या ग्रेजुएशन के लिए यूनिवर्सिटी चुनते समय हर छात्र का सपना एक अच्छी और प्रतिष्ठित जगह से पढ़ाई करने का होता है। हालांकि, आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन लर्निंग, डिस्टेंस एजुकेशन और नई-नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज की बाढ़ सी आ गई है। ऐसे में कई बार छात्र आकर्षक एडवरटाएजमेंट और लुभावने दावों के झांसे में आकर ऐसी गैर-मान्यता प्राप्त या फर्जी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लेते हैं, जिससे उनका कीमती समय और पैसा दोनों बर्बाद हो जाते हैं। छात्रों को ऐसी धोखाधड़ी से बचाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए देश भर में 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है और उनकी लिस्ट जारी की है।
यदि आप भी किसी कालेज, यूनिवर्सिटी या ऑनलाइन/डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में दाखिला लेने की सोच रहे हैं, तो एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने से पहले यूजीसी की गाइडलाइंस के अनुसार इन बातों का ध्यान जरूर रखें। यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि देश भर में संचालित 32 ऐसे संस्थान पाए गए हैं, जो बिना किसी अधिकार या यूजीसी एक्ट का उल्लंघन करके अवैध रूप से डिग्रियां बांट रहे हैं। इन संस्थानों को यूजीसी द्वारा कोई मान्यता प्रदान नहीं की गई है और इनके द्वारा दी जाने वाली डिग्रियां सरकारी नौकरियों या उच्च शिक्षा के लिए पूरी तरह से अमान्य होंगी। छात्र दाखिला लेने से पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ह्वद्दष्.द्दश1.द्बठ्ठ पर फेक यूनिवर्सिटी सेक्शन में जाकर इन 32 गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें।
ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग के लिए डीईबी पोर्टल
यदि आप ऑनलाइन मोड या डिस्टेंस लर्निंग से बीए, बीएससी, एमबीए या अन्य कोई कोर्स कर रहे हैं, तो केवल यूजीसी अप्रूवल ही काफी नहीं है। ऐसे कोर्सेज के लिए यूनिवर्सिटी के पास डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीइबी) की विशेष मंजूरी होना अनिवार्य है। इसके लिए यूजीसी-डीईबी के आधिकारिक पोर्टल स्रद्गड्ढ.ह्वद्दष्.ड्डष्.द्बठ्ठ पर जाएं। एनटिल्ड एचईएलएस सेक्शन में जाकर चेक करें कि यूनिवर्सिटी को उस विशिष्ट ऑनलाइन या डिस्टेंस कोर्स को चलाने की अनुमति दी गई है या नहीं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
