बागीपुल-नगाड़ी सडक़ का भूमिपूजन

By: Aug 21st, 2026 12:50 am

मिल्कफेड चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर ने किया शुभारंभ, सडक़ बनने से गांवों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
निजी संवाददाता-निरमंड
विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत नोर में बागीपुल-नगाड़ी सडक़ मार्ग का गुरुवार को विधिवत भूमिपूजन किया गया। मिल्कफेड के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर ने सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लंबे समय से सडक़ की मांग कर रहे ग्रामीणों ने इसके लिए प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि सडक़ बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, एसडीएम निरमंड जगदीप सिंह राठौर, तहसीलदार रजत शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन आनंद शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी विनोद नेगी, थाना प्रभारी गोपाल ठाकुर सहित बिजली और जल शक्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत नोर की प्रधान सावित्री देवी, चायल पंचायत प्रधान देवी सिंह ठाकुर और बागा सराहन पंचायत प्रधान नरेंद्र कुमार सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। ग्रामीणों ने सडक़ को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App