हमीरपुर के देवांश बैडमिंटन विजेता, नादौन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, लड़कियों में प्रज्ञा चैंपियन

By: Aug 6th, 2026 10:00 pm

कार्यालय संवाददाता— हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा हमीरपुर के नादौन में करवाई जा रही चार दिवसीय अंडर-19 राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हमीरपुर के देवांश राणा लडक़ों के एकल वर्ग में हिमाचल चैंपियन बने। प्रतियोगिता के चीफ रेफरी विश्वनाथ मलकोटिया ने बताया कि लड़कियों के अंडर-19 एकल मुकाबले में शिमला की प्रज्ञा वर्मा हिमाचल चैंपियन बनी। प्रज्ञा ने मंडी की गरिमा वर्मा को दो सीधे सेटों में पराजित किया। लडक़ों के डबल मुकाबले में देवांश राणा और शिवांश राणा की जोड़ी हिमाचल चैंपियन बनी। लड़कियों के डबल मुकाबले में मंडी की गरिमा वर्मा और शिमला की प्रज्ञा वर्मा की जोड़ी हिमाचल चैंपियन बनी।

मिक्स डबल मुकाबले में हमीरपुर के देवांश राणा और शिमला की प्रज्ञा वर्मा की जोड़ी हिमाचल चैंपियन बनी। चैंपियनशिप के समापन समारोह की अध्यक्षता राज्य बिजली बोर्ड के पूर्व मुख्य अभियंता विजय ने की और विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर हिमाचल बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव रमेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजय कालिया, आयोजन सचिव राजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तुर्की, पंकज शर्मा, विभोर शर्मा, प्रदीप, सुशील आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App