स्वास्थ्य विभाग ने मैट्रन को दिया प्रोमोशन का तोहफा, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के पद पर देंगी सेवाएं
हैड क्वार्टर ब्यूरो-टांडा
स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहीं 11 मैट्रनों को नियमित आधार पर नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के पद पर पदोन्नति दी गई है। विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के आधार पर राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद इनके पदोन्नति एवं तैनाती आदेश जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश स्टेट नर्सेज एसोसिएशन व समस्त प्रदेश कार्यकारिणी ने सरकार का आभार जताया है। नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के पद पर नियमित पदोन्नति से प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों में नर्सिंग व्यवस्था के पर्यवेक्षण और प्रबंधन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इन्हें मिला लाभ
जारी आदेशों के अनुसार सुनीता ठाकुर को आरएच बिलासपुर, कमला चौहान को नाहन, कमला देवी को नेरचौक, दीक्षा शर्मा को पांवटा साहिब, प्रभा शर्मा को आईजीएमसी शिमला, निशा आहलूवालिया को टांडा, साइमा दवा को हमीरपुर, वीना कुमारी को सीएमओ मंडी, सुपमा देवी को टांडा तथा रीता गुलेरिया को आईजीएमसी शिमला में तैनाती दी गई है। इसके अलावा अन्य पदोन्नत नर्सिंग अधिकारी को भी विभागीय आदेशों के तहत तैनाती प्रदान की गई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
