सिरमौर में भारी बारिश से करोड़ों बर्बाद

By: Aug 26th, 2026 12:02 am

27 सडक़ें बंद; पीडब्ल्यूडी ने 1.32 करोड़ के नुकसान का लगाया अनुमान

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- नाहन
जिला सिरमौर में लगातार जारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भारी बारिश के कारण जिले में 27 सडक़ें अवरुद्ध या क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि जल शक्ति विभाग की चार योजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से 25 अगस्त को दोपहर तीन बजे जारी दैनिक आपदा बुलेटिन के अनुसार बारिश से सरकारी संपत्ति को करीब 1,37,79,000 रुपए और निजी संपत्ति को करीब 50 हजार रुपए का नुकसान आंका गया है। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश से संगड़ाह मंडल की दो, शिलाई की 17 और नाहन मंडल की आठ सडक़ें प्रभावित हुई हैं। सडक़ों को हुए नुकसान का अनुमान करीब 1.32 करोड़ से अधिक लगाया गया है।

सडक़ों के बाधित होने से जिले के कई ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इनमें पांवटा साहिब डिवीजन-3 की जलापूर्ति योजना तथा पांवटा साहिब डिवीजन-1 की सिंचाई योजनाएं शामिल हैं। विभाग ने इन योजनाओं को करीब 50 लाख रुपए के नुकसान का आकलन किया है। राहत की बात यह है कि जिले में बारिश से हुई इन घटनाओं में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में सबसे अधिक 43.2 मिलीमीटर बारिश ददाहू में दर्ज की गई। इसके अलावा शिलाई में 26, पांवटा साहिब में 22.6, नौहराधार में 18, राजगढ़ में पांच, नाहन में दो और संगड़ाह में एक मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भू-स्खलन, सडक़ क्षति और अन्य नुकसान का खतरा बना हुआ है।

नुकसान का आंकड़ा बढऩे की आशंका

इसके अलावा शिलाई में 26, पांवटा साहिब में 22.6, नौहराधार में 18, राजगढ़ में पांच, नाहन में दो और संगड़ाह में एक मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भू-स्खलन, सडक़ क्षति और अन्य नुकसान का खतरा बना हुआ है। ऐसे में आगामी दिनों में यदि बारिश का दौर जारी रहता है तो जिले में नुकसान का आंकड़ा और बढऩे की आशंका है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App