हिमाचल रत्न अवार्ड : गोयल मोटर्स को ‘उद्योग शिरोमणि हिमाचल रत्न’

By: Aug 22nd, 2026 11:10 pm

‘दिव्य हिमाचल’ के सौजन्य से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया सम्मानित

निजी संवाददाता — सोलन
गोयल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शिमला के होटल पीटरहॉफ में आयोजित ‘हिमाचल रत्न अवॉर्ड’ के तीसरे संस्करण में गोयल मोटर्स को ‘उद्योग शिरोमणि हिमाचल रत्न’ सम्मान से नवाजा गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम में गोयल मोटर्स को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि से गोयल मोटर्स परिवार में खुशी का माहौल है। ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं, संस्थाओं और संगठनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गोयल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ‘हिमाचल रत्न अवॉर्ड’ और कॉफी टेबल बुक के लीड स्पांसर के रूप में भी सहयोग दिया गया। कंपनी के सीईओ सहज शबद गोयल की ओर से सीएसडब्ल्यूओ योगेश सेठी ने पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, गोयल मोटर्स की एमडी सुकृता गोयल सूद की ओर से अनीता भारद्वाज कार्यक्रम में मौजूद रहीं। गोयल मोटर्स की यह उपलब्धि कंपनी के लगातार बेहतर प्रदर्शन और ग्राहकों को दी जा रही सुविधाओं की पहचान के तौर पर देखी जा रही है। हिमाचल में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में कंपनी ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। वाहन बिक्री के साथ सर्विस और ग्राहक सुविधा को लेकर भी कंपनी की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से ग्राहकों को सुविधाजनक सेवाएं देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मारुति सुजुकी इंडिया की ओर से गोयल मोटर्स के सीईओ सहज शबद गोयल को भी उत्कृष्ट सेवाओं और शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कंपनी के कार्यों को मिली एक और महत्वपूर्ण पहचान है।

सहज शबद गोयल के नेतृत्व में गोयल मोटर्स नई सोच और आधुनिक कार्यशैली के साथ आगे बढ़ रही है। गोयल मोटर्स प्रबंधन का कहना है कि कंपनी की सफलता में ग्राहकों का विश्वास और पूरी टीम की मेहनत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए वाहन खरीद से लेकर सर्विस तक बेहतर मार्गदर्शन और सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाता है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को भरोसेमंद सेवाएं देने के साथ ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अपनी पहचान को और मजबूत करना है। गोयल मोटर्स की एमडी सुकृता गोयल सूद के नेतृत्व में भी कंपनी में आधुनिक सोच और ग्राहक केंद्रित कार्यप्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। कंपनी व्यवसाय के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी महत्त्व देती है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने तथा सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी पर जोर दे रही है। पुरस्कार प्राप्त करने पहुंचे योगेश सेठी ने कहा कि ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप की ओर से आयोजित यह सम्मान समारोह प्रदेश की प्रतिभाओं को पहचान देने का बेहतरीन मंच है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है।

उन्होंने इस पहल के लिए ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। गोयल मोटर्स को ‘उद्योग शिरोमणि हिमाचल रत्न’ मिलना कंपनी के लिए गौरव की बात है। वहीं सीईओ सहज शबद गोयल को मारुति सुजुकी इंडिया की ओर से मिला सम्मान कंपनी की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ता है। ‘हिमाचल रत्न अवॉर्ड’ के तीसरे संस्करण में गोयल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने कॉफी टेबल बुक के लीड स्पॉन्सर के रूप में महत्त्वपूर्ण सहयोग दिया। शिमला के होटल पीटरहॉफ में आयोजित समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं और उल्लेखनीय योगदान देने वाले 12 लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाया। समारोह में गोयल मोटर्स की ओर से सीएसडब्ल्यूओ योगेश सेठी मौजूद रहे। आयोजन में प्रदेश की प्रतिभाओं को मंच देने और उनके योगदान को पहचान दिलाने के प्रयास की सराहना की गई।

गोयल मोटर्स की खूबसूरत कैनोपी ने खींचा सबका ध्यान

‘हिमाचल रत्न अवॉर्ड’ समारोह के दौरान गोयल मोटर्स की ओर से लगाई गई आकर्षक कैनोपी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रही। कैनोपी में गोयल मोटर्स की शानदार गाडिय़ों को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें देखने के लिए समारोह में पहुंचे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आधुनिक डिजाइन और आकर्षक प्रस्तुति के साथ प्रदर्शित वाहनों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गोयल मोटर्स की ओर से की गई इस प्रस्तुति की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि कैनोपी के माध्यम से वाहनों की खूबसूरती और आधुनिक खूबियों को करीब से देखने का अवसर मिला।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App