हिमाचल के तैराकों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाया दम
निजी संवाददाता-चांदपुर
हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव इशान अख्तर ने बताया कि राजस्थान के जयपुर में आयोजित 16वीं सब जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में हिमाचल की टीम के खिलाडिय़ों त्रिज्जल चौहान, रिद्धांत मंडोत्रा, अन्वी शर्मा और शिवांगी धीमान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। त्रित्जल चौहान ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल व 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में भाग लिया।
रिद्धांत मंडोत्रा ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, अन्वी शर्मा ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल तथा शिवांगी धीमान ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाडिय़ों का बिलासपुर स्थित स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य कार्यालय में स्वागत किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष विनय धीमान ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
