भारत बनेगा 55 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था

By: Aug 25th, 2026 9:52 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

भारत 2047 तक 55 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यम ने कहा है कि इसके लिए उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अपनी युवा आबादी का फायदा उठाना होगा। साथ ही प्रमुख उभरते हुए सेक्टरों में दबदबा बनाने की जरूरत पड़ेगी। सुब्रमण्यम ने कहा कि लगातार आठ फीसदी की रियल जीडीपी ग्रोथ और रणनीतिक रूप से पूंजी लगाने से मुख्य आर्थिक सेक्टरों में कंपाउंडिंग वैल्यू पैदा होगी। कृष्णमूर्ति बोले, 2047 तक 55 ट्रिलियन डॉलर का विकसित भारत बनना एक हकीकत है।

इसे कंपाउंडिंग ग्रोथ, नैतिक तरीके से संपत्ति बनाने और साहसिक संरचनात्मक नीतियों की ताकत से हासिल किया जा सकता है। उन्होंने हाई क्वालिटी वाले विदेशी प्रत्यक्ष निवेश को आकर्षित करने, ग्लोबल वैल्यू चेन इंटीग्रेशन के तहत वल्र्ड-क्लास इलेक्ट्रॉनिक्स और इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में माहिर अत्यधिक कुशल युवा टैलेंट पूल तैयार करने के बीच महत्वपूर्ण संबंध पर जोर दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App