जसूर में ज्वेलरी का महाकुंभ आज से
बुड्ढा मल एंड संस ज्वेलर्स पालमपुर लगाएगा भव्य ग्रैंड ज्वेलरी एग्जीबिशन एंड सेल
सिटी रिपोर्टर -पालमपुर
नूरपुर, जसूर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए खरीदारी का एक सुनहरा अवसर आने वाला है। हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित ज्वेलरी प्रतिष्ठान बुड्ढा मल एंड संस ज्वेलर्स पालमपुर पहली बार नूरपुर में भव्य ग्रैंड ज्वेलरी एग्जीबिशन एंड सेल का आयोजन करने जा रहा है। इस विशेष प्रदर्शनी में ग्राहकों को सोनेए हीरे और नवीनतम डिजाइनों वाली आकर्षक ज्वेलरी के साथ कई विशेष ऑफर्स का लाभ मिलेगा। यह मेगा ज्वेलरी प्रदर्शनी 22 से 25 अगस्त तक होटल वाटिकाए जसूर में आयोजित होगी। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में पारंपरिक, आधुनिक और ब्राइडल ज्वेलरी की शानदार रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी। आयोजकों के अनुसार किसी भी ज्वेलर से खरीदे गए पुराने सोने पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू दी जाएगी। इसके साथ ही ग्राहकों को 2 प्रतिशत अतिरिक्त बोनस लाभ भी मिलेगा।
उदाहरण के तौर पर यदि पुराने सोने का मूल्य 10 लाख रुपये हैए तो ग्राहक को 10 लाख 20 हजार रुपए तक का एक्सचेंज लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रदर्शनी में ब्राइडल सेटए डायमंड कलेक्शन, टेंपल ज्वेलरीए पारंपरिक आभूषणों के साथ.साथ नवीनतम फैशन ट्रेंड्स पर आधारित विशेष डिजाइनों का व्यापक संग्रह उपलब्ध रहेगा। शादी-विवाह और अन्य शुभ अवसरों की खरीदारी करने वालों के लिए यह प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। आयोजकों की ओर से प्रदर्शनी में आने वाले आगंतुकों के लिए खाने-पीने की विशेष व्यवस्था भी की गई हैए ताकि ग्राहक आरामदायक माहौल में ज्वेलरी का अवलोकन कर सकें और खरीदारी का बेहतर अनुभव प्राप्त कर सकें। बुड्ढा मल एंड संस ज्वेलर्स वर्षों से अपनी शुद्धताए गुणवत्ता और ग्राहक विश्वास के लिए प्रसिद्ध है। हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत में इस प्रतिष्ठान ने अपनी पहचान बनाई है।
डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी पर विशेष छूट
प्रदर्शनी में ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी पर 20 प्रतिशत की सीधी छूट के साथ 5 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेज पर 40 प्रतिशत तक की विशेष छूट का लाभ भी मिलेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
