जोगिंद्रा बैंक की 102 वर्ष की शानदार यात्रा

By: Aug 21st, 2026 12:50 am

बैंक ने भरोसे के 103वें वर्ष में किया प्रवेश, चेयरमैन मुकेश शर्मा ने ग्राहकों, सदस्यों-स्टाफ को दी शुभकामनाएं
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-सोलन
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड ने अपनी गौरवपूर्ण 102 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर 103वें वर्ष में प्रवेश किया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा ने बैंक के सभी सम्मानित बोर्ड सदस्यों, ग्राहकों, सदस्यों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं हितधारकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा ने कहा कि जोगिंद्रा बैंक की 102 वर्षों की यात्रा केवल एक बैंक की विकास गाथा नहीं, बल्कि सहकारिता, विश्वास और जनसेवा की एक गौरवशाली विरासत है।

उन्होंने कहा कि बैंक के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बैंक के नए हेड ऑफिस का उद्घाटन किया गया तथा बैंक के नए लोगो का विमोचन किया गया। बैंक की प्राथमिकता अपने ग्राहकों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाना तथा सहकारिता के माध्यम से प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में प्रभावी योगदान देना है। इस अवसर पर पर प्रबंध निदेशक पंकज सूद, एजीएम कुलदीप कुमार, भारत भूषण, एलडी शर्मा, गुरमीत सिंह और हेड ऑफिस का स्टाफ मौजूद रहा।

वित्तीय मजबूती की ओर निरंतर कदम
चेयरमैन ने कहा कि बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी उल्लेखनीय वित्तीय प्रदर्शन किया है। बैंक ने इस अवधि में लगभग 2,200 करोड़ की बैलेंस शीट के साथ मजबूत वित्तीय आधार कायम रखा तथा लगभग 160 करोड़ की आय अर्जित की। उन्होंने कहा बैंकिंग सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ कृषि, छोटे व्यवसाय, स्वरोजगार और आम लोगों की आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App