11,403 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आईबीपीएस ने 21 अगस्त तक मांगे आवेदन, सैलरी 64 हजार तक
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 21 अगस्त तय की गई है। इस बार इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने सरकारी बैंकों में क्लर्क भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया है। प्रीलिम्स का पैटर्न तो जस का तस है, लेकिन मेन्स में मामूली बदलाव किए हैं। प्रीलिम्स एग्जाम 10 और 11 अक्तूबर को होगी। वहीं मेन्स एग्जाम का आयोजन 27 दिसंबर को किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता: भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। अंतिम परिणाम 21 अगस्त, 2026 को या उससे पहले घोषित होना चाहिए।
कम्प्यूटर साक्षरता: कम्प्यूटर सिस्टम में ऑपरेटिंग एवं वर्किंग नॉलेज अनिवार्य है (कम्प्यूटर में प्रमाणपत्र/डिप्लोमा/डिग्री हो या स्कूल/कॉलेज में कम्प्यूटर विषय पढ़ा हो)।
आयुसीमा एवं छूट: न्यूनतम आयु 20 वर्ष, अधिकतम आयु 28 वर्ष। अभ्यर्थी का जन्म 02.08.1998 से 01.08.2006 के बीच होना अनिवार्य है। ऊपरी आयुसीमा में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति को पांच वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 24,050 – 64,480 रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।
आवेदन शुल्क
एससी, एसटी, दिव्यांग/ ईएसएम अभ्यर्थियों को 175 रुपए, अन्य सभी श्रेणियां (जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस) को 850 रुपए फीस देनी होगी। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि) से ही किया जा सकता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
