रेलवे में आईटीआई वालों के लिए बंपर भर्ती, 31 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

By: Aug 25th, 2026 11:00 pm

रेलवे में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी), नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (एनसीआर) ने अप्रेंटिसशिप की वैकेंसी के लिए फिर से एप्लिकेशन विंडो खोलने का फैसला किया है। इसके अलावा अप्रेंटिस की रिक्तियां भी बढ़ाई गई हैं। पहले 1853 पदों पर अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों को चुना जा रहा था, लेकिन अब कुल मिलाकर 3205 पद भरे जाएंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी रेलवे के साथ काम करना चाहते हैं, वे बिना देरी किए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 31 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं।

ये कर सकते हैं अप्लाई : कैंडीडेट ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एसएससी/ मेट्रिकुलेशन/10वीं/या (10+2) के तहत समकक्ष योग्यता कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। इसके साथ एनसीवीटी/ एससीवीटी से संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी उत्तीर्ण किया हो। टेक्निकल क्वालिफिकेशन यानी आईटीआई फिटर, वेल्डर, आर्मेचर विंडर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, प्लंबर, कारपेंटर/वुड वर्क टेक्नीशियन, ड्रॉट्समैन (सिविल), स्टेनोग्राफर (इंग्लिश), मैकेनिक, कम्प्यूटर नेटवर्किंग टेक्नीशियन, मैकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन सिस्टम, स्टेनोग्राफर (हिंदी), इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम मेटेनेंस, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए), टर्नर को शामिल हैं। जिन कैंडीडेट का रिजल्ट सात जुलाई 2026 या इससे पहले नहीं आया है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

उम्मीदवारों की उम्र 15 वर्ष पूरी होनी चाहिए, लेकिन अधिकतम 24 वर्ष की उम्र सात जुलाई, 2026 को पूरी नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में एससी/एसटी अभ्यर्थियों को पांच साल और ओबीसी आवेदकों को तीन साल की छूट दी जाएगी। पीडब्ल्यूबीडी कैंडीडेट्स के लिए 10 साल की छूट नियमानुसार दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

रेलवे अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपए एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई फीस नहीं है। फीस की पेमेंट ऑनलाइन करनी होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App