एमबीए में दाखिले के लिए काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के जुलाई बैच के लिए एमबीए कार्यक्रम की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एमबीए में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 24 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सीडीओई भवन की तीसरी मंजिल के स्मार्ट क्लासरूम नंबर-1 और 2 में किया जाएगा।
प्रवेश मिलने पर जमा करवाने होंगे 18,800 रुपए
प्रवेश मिलने पर विद्यार्थी को एमबीए कार्यक्रम की निर्धारित फीस 18,800 रुपए प्रति सेमेस्टर जमा करनी होगी।
ध्यान दें छात्र
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को अपनी स्नातक डिग्री प्रदान करने वाले विश्वविद्यालय का सीजीपीए कन्वर्जन फॉर्मूला भी साथ लाने के निर्देश दिए हैं। काउंसिलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार का टीए/डीए देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी 0177-2833412 पर संपर्क कर सकते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
