भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से मेंडिस और चांदीमल बाहर, निसांका के फिट होने की संभावना भी कम

By: Aug 20th, 2026 12:08 am

एजेंसियां— कोलंबो

कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। रविवार को शुरू होने वाले मैच के लिए पतुम निसंका के फि़ट होने की संभावना भी बहुत कम है। इसका मतलब है कि दो मैचों की सीरीज़ में 0-1 से पीछे चल रही श्रीलंका कोलंबो में अपने तीन मुख्य बल्लेबाज़ों के बिना उतरेगी। लंका प्रीमियर लीग के शुरुआती चरण में हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद से मेंडिस ने कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। उनकी जगह पर श्रीलंका के टेस्ट दल में निरोशन डिकवेला को शामिल किया गया था, जिन्होंने पहली पारी में 80 रन बनाए।

डिकवेला दूसरे टेस्ट में अपनी जगह बरकऱार रख सकते हैं। चांदीमल स्वत: दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं, क्योंकि आईसीसी का नियम कहता है कि जिन खिलाडिय़ों को कनकशन के कारण किसी अन्य खिलाड़ी से सब्सटीट्यूट किया जाएगा, वह सात दिन तक नहीं खेल सकते हैं। दूसरी तरफ़ निसांका जून में हुई कलाई की सर्जरी से अभी भी उबर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह मेंडिस की तुलना में अधिक मैच फि़ट हैं लेकिन उन्हें बल्लेबाज़ी के दौरान अभी भी असहज महसूस हो रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App