72 घंटे में दूसरी बार ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे विधायक विवेक शर्मा

By: Aug 20th, 2026 12:02 am

हाजिरी रजिस्टर से लेकर कम्प्यूटर तक की छानबीन, स्टाफ को दी कड़ी चेतावनी

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा एक बार फिर तल्ख नजर आए। 72 घंटे के भीतर दूसरी बार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचे विधायक विवेक शर्मा ने अस्पताल के विभिन्न वार्डोंए हाजिरी रजिस्टरए एमरजेंसी सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं और स्टाफ की गैरहाजिरी को लेकर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। विधायक विवेक शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अस्पताल में मनमर्जी नहीं चलेगी और यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

विधायक विवेक शर्मा ने निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर की जांच की और इसके बाद अस्पताल की एमरजेंसी तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्वास्थ्य स्टाफ के मौके पर मौजूद नहीं होने पर विधायक विवेक शर्मा ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल जनता की सुविधा के लिए हैं और यहां तैनात प्रत्येक कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी होगी।विवेक शर्मा ने कहा कि अस्पताल में आने वाला मरीज पहले ही बीमारी और परेशानी से जूझ रहा होता है। ऐसे में यदि उसे समय पर डॉक्टरए नर्सिंग स्टाफ या अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलती तो उसकी परेशानी और बढ़ जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं निरीक्षण किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App