कैडर-वरिष्ठता व्यवस्था में कोई बदलाव मंजूर नहीं

By: Aug 25th, 2026 10:11 pm

हिमाचल प्रदेश राजस्व पटवारी-कानूनगो संघ ने सरकार के समक्ष रखी मांग

निजी संवाददाता-दाड़लाघाट

हिमाचल प्रदेश राजस्व पटवारी एवं कानूनगो संघ ने सरकार से पटवारी एवं कानूनगो के जिला स्तरीय कैडर और वरिष्ठता व्यवस्था में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करने की मांग की। संघ ने कहा कि मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री की ओर से दिए गए आश्वासनों के अनुरूप वर्तमान व्यवस्था को यथावत रखा जाए। नए आरएंडपी नियमों में वरिष्ठता से छेड़छाड़ होने पर संघ ने राज्य स्तर पर विरोध की चेतावनी दी है। संघ की राज्य स्तरीय जनरल हाउस बैठक रविवार को शालाघाट में प्रदेश अध्यक्ष रजनीश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में लाहुल-स्पीति को छोडक़र प्रदेश के 11 जिलों के प्रतिनिधियों सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पटवारियों और कानूनगो से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विस्तृत चर्चा के बाद 18 सूत्री मांग पत्र जारी किया गया। बैठक में बलवान कमेटी की सिफारिशों पर तीन माह के भीतर अंतिम निर्णय लेने की मांग भी उठाई गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App