भारत में गायब होने का डर नहीं, टोक्यो में पीयूष गोयल का चीन पर तंज, जैक मा की ओर इशारा

By: Aug 25th, 2026 10:40 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने टोक्यो में जापानी कारोबारियों के सामने भारत को निवेश के लिए शानदार जगह बताया। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने चीन और अलीबाबा के संस्थापक जैक मा की घटना की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि भारत में उद्यमियों का सम्मान किया जाता है। सफल होने या धन कमाने के बाद किसी बिजनेसमैन को अचानक गायब होने या बाद में किसी जापानी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने का डर नहीं रहता। गोयल का यह बयान अप्रत्यक्ष रूप से चीन के अनिश्चित कारोबारी माहौल के मुकाबले भारत में कानून के शासन, व्यावसायिक सुरक्षा और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की गारंटी को दिखाता है।

जापानी बिजनेस लीडर्स को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि भारत में उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाता है। गोयल ने जैक मा या चीन का नाम नहीं लिया। लेकिन, एक सफल बिजनेसमैन के गायब होने और बाद में जापानी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के तौर पर सामने आने वाली उनकी बात से मा के अनुभव की तुलना होती दिखी। ये स्टेटमेंट तब आए, जब गोयल भारत में और ज्यादा जापानी निवेश लाने की कोशिश कर रहे थे, खासकर सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लीन एनर्जी जैसे सेक्टर में।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App