पंजाब में चीनी की कोई कमी नहीं, सीएम मान ने अधिकारियों को दिए भंडारण और बिक्री पर नजर रखने के आदेश
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है और पंजाब सरकार आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए चीनी के भंडारण, बिक्री और आपूर्ति पर लगातार नजर रख रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आवश्यक वस्तु की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और कृत्रिम कमी पैदा करने या जमाखोरी करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहाए ष्पंजाब के पास पहले से ही चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर समय आवश्यक स्टॉक बना रहे। चीनी हर घर के लिए एक आवश्यक वस्तु है और इसकी उपलब्धता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कृत्रिम कमी पैदा करने या जमाखोरी करने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि अधिकारियों को चीनी की उपलब्धता को लेकर लोगों में किसी भी तरह की घबराहट या गलतफहमी को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खराब मौसम के कारण वर्ष 2025.26 के दौरान पंजाब सहित पूरे देश में गन्ने के उत्पादन में गिरावट आई थी। हालांकिए उन्होंने कहा कि कम पैदावार के बावजूद पंजाब के पास चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और राज्य में कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को चीनी मिलों के पास उपलब्ध चीनी के स्टॉक का मौके पर सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
