लापता नाबालिग का 17 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
सुरेंद्र ठाकुर, हमीरपुर
हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के तहत आने वाले क्षेत्र से गायब हुई नाबालिग का 17 दिन बाद भी कोई पता नहीं चलने से परिजन व क्षेत्रवासी खफा हो गए हैं। परिजनों को अपनी बेटी की चिंता सता रही है तथा पुलिस कार्रवाई के प्रति असंतोष है। परिजनों का कहना है कि जो युवक इनकी बेटी को लेकर गया है उसकी पहचान हो चुकी है। पुलिस युवक के घर जाकर उसके परिजनों से बात भी कर चुकी है। पता चलने के बाद भी इनकी बेटी को नहीं ढूंढा जा रहा। कई बार पुलिस से मिल चुके हैं तथा एक या दो दिन का समय कहकर बात को टाल दिया जाता है।
पुलिस की कार्रवाई से नाखुश परिजन सोमवार को उपायुक्त हमीरपुर के पास पहुंचे। काफी संख्या में प्रतिनिधिमंडल में पहुंचे लोगों ने उपायुक्त से लड़की को ढूंढने के लिए सख्त कदम उठाए जाने की गुहार लगाई है। प्रतिनिधिमंडल में आए लोगों यह भी आरोप लगाया है कि किसी के दबाव में आकर जानबूझ कर कार्रवाई को सही ढंग से नहीं किया जा रहा। परिजनों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द सही कार्रवाई कर इनकी बेटी का सुरक्षित घर पहुंचाया जाए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
