7000mAh बैटरी और 13MP कैमरा के साथ OnePlus N6x भारत में लांच
नई दिल्ली। OnePlus ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x लांच कर दिया है। यह फोन बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।
कीमत और सेल
OnePlus N6x के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं।
- 4GB RAM + 64GB स्टोरेज – 18,999 रुपए
- 4GB RAM + 128GB स्टोरेज – 20,999 रुपए
लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 1,500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ उठा सकते हैं।
इस फोन की पहली बिक्री 4 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकेगा। फोन Burgundy Red और Ice Blue रंगों में उपलब्ध होगा।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
OnePlus N6x में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें डार्क मोड, आई प्रोटेक्शन और स्क्रीन कलर एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और इसमें MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है। यह 4GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो 10x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। यह 15W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।
इसके अलावा फोन MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इसे अधिक मजबूत बनाता है। फोन का वजन करीब 214 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.65 मिमी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
